सिटी रिपोर्टर | बोकारो साहित्यिक संस्था साहित्यलोक के 34वें स्थापना दिवस पर मिथिला एकेडमी स्कूल में साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। मिथिला सांस्कृतिक परिषद व साहित्यलोक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह जिला शिक्षा पदाधिकारी, बोकारो जगरनाथ लोहरा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के महासचिव नीरज चौधरी, निदेशक अरुण पाठक, स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, सचिव दिलीप कुमार झा, महिला समिति की अध्यक्ष पूनम मिश्रा, साहित्यकार बुद्धिनाथ झा, विजय शंकर मल्लिक व अमन कुमार झा ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। गायक उमेश कुमार झा ने सरस्वती वंदना व उदीयमान गायिका आंचल पाठक ने महाकवि विद्यापति की रचना जय जय भैरवि असुर भयाउनि.. की प्रस्तुति की। तबले पर हर्षित झा थीं। मौके पर अमन कुमार झा द्वारा लिखित मैथिली नाटक पुस्तक टीक रखनिहार बाबा का लोकार्पण किया गया।


