वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड की ओर से आर्ट गैलरी में माता के प्रेम पर आधारित एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान ममता दत्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डीईओ राजेश शर्मा, निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया और वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड के पंजाब अध्यक्ष लिबु वर्गिस ने भी शिरकत की। लिबु वर्गिस ने कहा कि जिस प्रकार शारीरिक जीवन एक मां के द्वारा मिलता है, उसी प्रकार आत्मिक जीवन सृष्टिकर्ता माता के द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पवित्र बाइबल माता परमेश्वर की गवाही देती है और उनके आत्मिक अस्तित्व को हर वचन में दर्शाती है। उन्होंने लोगों से बाइबल में वर्णित ‘फसह के पर्व’ को समझने का आह्वान किया, क्योंकि यह पर्व आत्मिक शक्ति प्रदान करता है और आत्माओं को परमेश्वर के निकट लाता है। निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड से जुड़े हुए हैं। यह सोसायटी हमेशा मानवता से जुड़े कार्यों में निगम के साथ मिलकर कार्य करती है। मुख्य अतिथि ममता दत्ता ने कहा कि माता का प्रेम संसार का सबसे महान और निस्वार्थ प्रेम है। एक मां बच्चे के जन्म से लेकर अपनी अंतिम सांस तक उसकी देखभाल करती है। यही कारण है कि मां के प्रेम को पूरी दुनिया में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि माता का प्रेम परमेश्वर द्वारा बनाई गई सृष्टि में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। निगम सेक्रेटरी सुशांत भाटिया ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों से वर्ल्ड मिशन सोसायटी चर्च ऑफ गॉड से जुड़े हुए हैं। यह सोसायटी हमेशा मानवता से जुड़े कार्यों में निगम के साथ मिलकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा माता परमेश्वर के प्रेम भरे संदेश को पूरे विश्व में फैलाना वास्तव में प्रशंसनीय कार्य है। डीईओ राजेश शर्मा ने कहा कि वह आज जो कुछ भी है। अपने माता-पिता की सिखाई शिक्षा के कारण ही है। माता के प्रेम के शब्दों में ही जीवन है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से माता के प्रेम पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गईं। इन प्रस्तुतियों में उदास, बेचैन, चंचल, आलसी बच्चे और मां के आंचल के प्यार को दर्शाते विशेष अभिनय शामिल रहे, जिन्हें दर्शकों खूब सराहा गया। इस अवसर पर जम्मू से राहुल कुमार, पठानकोट से राजू जिप्सानिम, गुरदासपुर से ऑस्टिन मैसी, अमनदीप सिंह, नीरज कुमार, कमल कुमार, बृजेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


