पट्टी में कांग्रेस की ‘मनरेगा बचाओ’ मुहिम शुरू

केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा स्कीम में किए गए बदलावों के विरोध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा के दिशा-निर्देशों पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरप्रीत सिंह संधू ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र में ‘मनरेगा बचाओ’ मीटिंगों का सिलसिला शुरू किया है। रविवार को गांव ददेहर साहिब और शकरी में मनरेगा मजदूरों के साथ बैठक करते हुए हरप्रीत संधू ने भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर गरीब परिवारों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों के लिए डटकर खड़ी है और इस स्कीम को खत्म नहीं होने देगी। इस मौके पर गुरबीर सिंह ग्लाडी मंड, बाबा सोनू उबोके, मंदीप सिंह और जतिंदर सिंह शकरी प्रमुख मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *