प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में रविवार को मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है। पीएम मोदी ने पन्ना के फॉरेस्ट गार्ड की तारीफ की
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जगदीश प्रसाद अहिरवार का प्रयास भी बहुत ही सराहनीय है। वे जंगल में बीट गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं एक बार गस्त के दौरान उन्होंने महसूस किया कि जंगल में मौजूद कई औषधीय पौधों की जानकारी कहीं भी व्यवस्थित रूप से दर्ज नहीं है।
औषधीय पौधों को जंगल से खोजकर बनाया रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जगदीश जी यह जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते थे इसलिए उन्होंने औषधि पौधों की पहचान करना और उनका रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया उन्होंने सवा सौ से ज्यादा औषधीय पौधों की पहचान की हर पौधे की तस्वीर, उसका नाम व उपयोग और मिलने के स्थान की जानकारी जुटाई। उनकी जुटाई हुई जानकारी को वन विभाग ने संकलित किया और किताब के रूप में प्रकाशित भी किया। इस किताब में दी गई जानकारी और रिसर्चर, पब्लिशर छात्रों और वन अधिकारियों के बहुत काम आ रही है। पर्यावरण संरक्षण की यही भावना आज बड़े स्तर पर दिखाई दे रही है।
पीएम ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अब तक देश में 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये बताता है कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब लोग ज्यादा जागरूक हैं, और किसी-ना-किसी रूप में अपना योगदान देना चाहते हैं। सोशल मीडिया ट्रेंड पर बात की पीएम सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर बात की। उन्होंने अपनी सरकार के काम पर बात करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। पीएम ने आगे कहा कि हम सभी का एक ही मंत्र हो क्वालिटी क्वालिटी और क्वालिटी। इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी। हम संकल्प लें कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। युवा नया वोटर बने तो बर्थडे की तरह सेलिब्रेट करें पीएम ने कहा- जैसे हम जन्मदिन मनाते हैं उसी तरह, जब भी कोई युवा पहली बार वोटर बनता है, तो पूरे मोहल्ले, गांव या शहर को एक साथ आकर उसे बधाई देनी चाहिए और मिठाई बांटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे वोटिंग के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और यह भावना मजबूत होगी कि वोटर होना कितना जरूरी है। स्टार्टप इंडिया पर कहा- हर सेक्टर में काम हो रहा पीएम ने स्टार्टप इंडिया पर कहा कि AI, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी… आप नाम लीजिए और आपको कोई न कोई भारतीय स्टार्टअप उस सेक्टर में काम करता हुआ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा दोस्तों को सलाम करता हूं जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं।


