दिग्विजय सिंह ने की शंकराचार्य घटना की निंदा:बोले- प्रयागराज में सनातन धर्म का अपमान हुआ, गलत संदेश जाएगा

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार रात अपनी पत्नी के साथ नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पहुंचे। उन्होंने यहां विधि-विधान से मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया और भव्य आरती उतारी। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। नर्मदा जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक संत का अपमान नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसा कृत्य समाज में गलत संदेश देगा पूर्व सीएम ने जोर देकर कहा कि सनातन परंपरा में संतों और धर्मगुरुओं का सदैव सम्मान रहा है। ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बरमान घाट पर नर्मदा आरती के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के जयकारों के साथ कार्यक्रम को श्रद्धापूर्वक संपन्न किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमपी प्रजापति, पूर्व विधायक संजय शर्मा और मधुसूदन पालीवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *