मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुश्ती संघ के मंच से गदा लहराई और बैलगाड़ी में सवार होकर किसान कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य और फिटनेस का ध्यान रखने की अपील की। राहगीरी आनंदोत्सव में पारंपरिक खेल, योग, नृत्य, संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। अंटी (कंचे), रस्सीकूद, बोरा दौड़, सितौलिया, मलखंभ और अखाड़ा प्रदर्शन आयोजित किए गए। युवा बीच सड़क पर गरबा और डांस करते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज से बने हलवा, लड्डू और खिचड़ी मुफ्त में बांटी गई। इसके अलावा पोहा, जूस, फल, अंकुरित आहार और सूप के स्टॉल भी रहे। प्रेस क्लब उज्जैन की ओर से दूध-जलेबी का वितरण किया गया। इस मौके पर शहर के विकास पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। उज्जैन के परंपरागत लाठी खेल संघ ने दमदार करतब दिखाए। महापौर मुकेश टटवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी लाठी घुमाई। नगर निगम के कर्मचारी कार्यक्रम स्थल की सफाई में लगातार लगे रहे। देखिए 5 तस्वीरें… सीएम का घोड़ा लड़खड़ाया, फिसले तो सुरक्षाकर्मियों ने संभाला
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री घोड़े पर सवार हुए, लेकिन घोड़ा अचानक बिदक गया और वे नीचे आ गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। बाद में सीएम ने कहा,“घोड़ा ऊपर-नीचे… सब आनंद है। घुड़सवार का आनंद तो इसी बात के लिए है।” खबर के मिनट टू मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए …


