बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य व नाटक प्रस्तुत ​किए

जांजगीर | शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला भवतरा में 24 जनवरी को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक रंगों और ग्रामीण सहभागिता से जीवंत नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के सरपंच राजाराम कश्यप, उपसरपंच, पंचगण, पूर्व प्रधान पाठक सम्मेलाल रात्रे, शाला विकास समिति अध्यक्ष समरित निर्मलकर, ग्राम के युवा देवकीनंदन कश्यप और मीडियाकर्मी ओमप्रकाश कश्यप ने किया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य, नाटक, कविता पाठ, भाषण और सांस्कृतिक गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में ग्राम के युवा, वरिष्ठ नागरिक, पंचायत पदाधिकारी, महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं, विद्यार्थियों के माता-पिता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *