झारखंड के देवघर में एक दुखद घटना सामने आई है। रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में 23 वर्षीय रेखा कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रेखा कुमारी जिग्नेश महथा की पत्नी थीं। घटना रविवार की सुबह की है, जब परिवार के सदस्यों को घर में रेखा का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची रिखिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पति से किसी बात को लेकर थी नाराजगी मृतका के पति जिग्नेश महथा के अनुसार, रेखा किसी बात को लेकर उनसे नाराज चल रही थी। शनिवार रात को परिवार के सभी सदस्यों ने सामान्य रूप से खाना खाया और सो गए। सुबह जब जागे तो रेखा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर किस कारण से रेखा इतनी नाराज थी कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।


