पंजाब की विधायक पर चंडीगढ़ की अदालत में चलेगा केस:चार साल है पुराना है, आरोप हुए तय, चार फरवरी को सुनाई

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान व तीन अन्य नेताओं की मुश्किलें बढ़ गईं है। उन पर अब पुलिस से झड़प व सरकारी कामकाज में रुकावट डालने का मुकद्मा चंडीगढ़ की अदालत में चलेगा। अन्य नेताओं में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर गि अव अर्शदीप सिंह शामिल है। इन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 व 353 के तहत केस चलेगा। इन पर आरोप तय करने की प्रक्रिया हो चुकी है। यह मामला सेक्टर-39 थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले की अगली सुनवाई अब चार फरवरी तय है। बीजेपी दफ्तर घेरने की कोशिश की थी यह मामला चार साल पुराना है। 4 अगस्त 2021 को पार्टी के AAP के नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और आगे से जाने से रोकने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कुछ समय पहले मंत्रिमंडल से हुई थी छुट्‌टी अनमोल गगन मान समेत चार मंत्रियों की पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से सितंबर माह छुट्टी हुई थी। हालांकि वह पार्टी की प्रमुख नेता व पार्टी सुप्रीम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना तक गा चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने के लिए खुद खरड़ आए थे। जबकि उन्हें पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बना दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *