हिमाचल में बर्फबारी जारी-2 दिन यलो अलर्ट, 835 सड़कें बंद:गुलमर्ग में पारा माइनस 10.2°; यूपी के 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर भारत के हिमालयी इलाकों में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी जारी रही। मौसम में सुधार के बाद श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे दो दिन बाद खुला। कश्मीर घाटी में भीषण ठंड जारी है। गुलमर्ग में तापमान माइनस 10.2 और श्रीनगर में माइनस 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। फंसे वाहनों को निकालने और बर्फ हटाने का काम जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे सहित 835 सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान माइनस 10 डिग्री रहा। राज्यभर में 2 दिन सोमवार और मंगलवार को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी है। यूपी के 20 जिलों में 27 और 28 जनवरी को 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का अलर्ट है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। राजस्थान में उत्तरी सर्द हवाओं से ठंड बढ़ी। नागौर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 और जयपुर में 5.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 26–27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के 5 जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को भी बर्फबारी हुई। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मध्य प्रदेश में सुबह कोहरे और सर्द हवाओं का असर रहा। भोपाल में विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर रही। धार में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सड़क हादसा हुआ, हालांकि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। देशभर में मौसम की 3 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 जनवरी 28 जनवरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *