धौलपुर| श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कैला कॉलोनी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पाठ की समाप्ति के बाद विशाल भंडारे में कैला कॉलोनी के घर घर से लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति का सुंदर उदाहरण दिखाई दिया। कॉलोनी के भूपेंद्र सिंह घुरैया, हरेंद्र गुर्जर, दीपक शर्मा, अनूप परमार, गौरव परमार, प्रभाष जैन, रामनरेश परमार, धीरज, चंचल शर्मा आदि मौजूद थे।


