बिलासपुर डाक विभाग ने 100 करोड़ का कारोबार किया:PLI के क्षेत्र में एक दिन में व्यवसाय कर इतिहास रचा;पूरे देश में पहला स्थान मिला

बिलासपुर डाक विभाग ने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के क्षेत्र में बिलासपुर संभाग को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। 140 सालों के इतिहास में पहली बार किसी संभाग ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के 141वें स्थापना दिवस पर हासिल की गई। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल और अधीक्षक डाकघर विनय प्रसाद के मार्गदर्शन में यह कीर्तिमान स्थापित किया गया। 1884 में हुई थी PLI की शुरुआत बता दें कि पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) की शुरुआत 1 फरवरी 1884 को डाक विभाग के कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा के लिए की गई थी। अधिक बोनस की सुविधा देती है स्वतंत्रता के बाद इस योजना का विस्तार किया गया और अब यह सभी स्नातक नागरिकों के लिए उपलब्ध है। यह योजना कम प्रीमियम और अधिक बोनस के साथ जनकल्याणकारी बीमा सुविधा प्रदान करती है। 140 सालों में पहली बार इतना बड़ा कारोबार 140 सालों के इतिहास में पहली बार किसी संभाग ने एक दिन में इतनी बड़ी राशि का व्यवसाय किया है, जो बिलासपुर संभाग की कार्यकुशलता और लोगों के बीच इस योजना की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *