बलरामपुर में सड़क सुरक्षा माह का समापन:5 गुड सेमेरिटन सहित कई प्रतिभागियों को किया सम्मानित, यातायात नियमों के पालन की अपील

बलरामपुर जिले में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन हुआ। एक माह तक चले इस अभियान में आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जनपद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ASP विश्व दीपक त्रिपाठी ने 36वें सड़क सुरक्षा माह 2025 की रूपरेखा का विमोचन किया। इसके साथ ही सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मानवता की मिसाल पेश करने वालों का सम्मान कार्यक्रम में पांच गुड सेमेरिटन – प्रकाश गुप्ता, कार्तिक सिंह, राहुल यादव, राधेश्याम दास और डिकेश मिंज को सम्मानित किया गया। इन लोगों ने सड़क हादसें में घायलों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। सभी को हेलमेट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। घायलों की तत्काल मदद करें – ASP ASP विश्व दीपक त्रिपाठी ने हादसे के बाद के पहले घंटे को ‘गोल्डन आवर’ बताते हुए कहा कि इस दौरान घायल को तत्काल मदद मिलने से जान बचाई जा सकती है। विजेताओं को मिला पुरस्कार माह भर चले इस कार्यक्रम के दौरान रंगोली, चित्रकला, भाषण, निबंध, स्लोगन और रील्स बनाने जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। यातायात प्रभारी ने की अपील यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने समापन पर विशेष अपील करते हुए कहा कि नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और नाबालिगों को वाहन न दें। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *