खैरागढ़ में मड़ाई मेले के दौरान धारदार हथियार करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आयोजन समिति के सदस्य बशीर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया है। मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतलाव का है। जहां 25 जनवरी को मड़ाई मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवाद की स्थिति बन गई। ग्राम बुढ़ानछपर निवासी उदय नेताम अपने बेटे के साथ मंच पर चढ़कर हुल्लड़ करने लगा। कुछ देर बाद साथियों संग लौटा, जानलेवा हमला आयोजन समिति के सदस्यों ने जब उसे मंच से उतरने कहा तो उदय नेताम और मनीष नेताम के बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगों की समझाइश और बीच-बचाव के बाद उदय नेताम वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय बाद वह अपने साथियों पंकज साहू, योगेश कोर्राम और चिखली से आए युवक बंटी साहू, जफर खान, विकास गोंडाने और हर्षित निषाद के साथ वापस लौटा। धारदार हथियार से पेट में हमला किया सभी ने एक राय होकर आयोजन समिति के सदस्य बशीर मोहम्मद पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पेट में हमला कर दिया, जिससे बशीर मोहम्मद घायल हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपियों की तलाश की गई और सभी को गिरफ्तार किया। हथियार, कार और मोबाइल जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, लोहे का धारदार हथियार और छह मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


