पाली | जिला परिषद सभागार में रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) एलएन मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता सूची के शुद्धीकरण पर जोर दिया। कलेक्टर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र रूपी वटवृक्ष की जड़ शुद्ध मतदाता सूची है। उन्होंने एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची को परिष्कृत करने के कार्य की सराहना की और शेष कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मारवाड़ जंक्शन एसडीएम महावीर सिंह जोधा, रानी एसडीएम शिवा जोशी, सोजत सीबीईओ दलपत सिंह सांखला और सुमेरपुर नायब तहसीलदार प्रतीक शर्मा को सम्मानित किया। साथ ही 05 पर्यवेक्षकों, 15 बीएलओ, 36 कार्मिकों और निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारियों को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया। तहसीलदार (निर्वाचन) रेखा देवी ने बताया कि इस साल की थीम माय इंडिया-माय वोट और टैगलाइन सिटीजन एट दी हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी रही। कार्यक्रम में वोटर हेल्पलाइन, सक्षम और सी-विजिल ऐप जैसे डिजिटल नवाचारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एडीएम डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के एसीईओ विशाल सीपा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पाली. जिला परिषद में सम्मान समारोह हुआ।


