स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा

धौलपुर| स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षणकी तैयारियों को लेकर भूमि फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर रैंकिंग दिलाना तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के नवीन टूलकिट एवं गाइडलाइंस की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ओपन डिफिकेशन फ्री स्थिति, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता से जुड़ी नवीन तकनीकों तथा नागरिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने बताया कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और नियमित निगरानी से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए नवाचार, जनजागरूकता और सामूहिक प्रयासों पर विशेष जोर दिया गया। भूमि फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में मील का पत्थर साबित होंगी। इस दौरान डायरेक्टर बीएस बघेल, मलखान सिंह, देव बघेल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *