7 लाख का डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

टोंक | जिले में नशे के खिलाफ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। नासिरदा थानांतर्गत रामथला चौराहे पर डीएसटी ने देर रात करीब 7 लाख रुपए बाजार कीमत का 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया है। एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर दो को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नयागांव जाटान (लांबाहरिसिंह) निवासी रामावतार जाट और लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चित्तौडगढ़ क्षेत्र से डोडा पोस्त की खेप लेकर लांबाहरिसिंह की ओर सप्लाई के लिए जा रहे थे। प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि डीएसटी टीम को मिली सूचना के बाद टीम ने देवली–केकड़ी मार्ग पर रामथला चौराहे पर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया गया। जिनके खिलाफ नासिरदा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। विदित रहे एसपी राजेश कुमार मीना की अगुवाई में टोंक पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। दो दिन पहले ही डीएसटी ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बहीर ईदगाह के बाहर से कार सवार दो युवकों के पास से 23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया था। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ व जांच में सामने आया कि वह पुलिस से बचने के लिए अपनी कार में अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। कार से फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी लंबे समय से लांबाहरिसिंह, टोडारायसिंह, मालपुरा, पचेवर और डिग्गी क्षेत्रों में अवैध रूप से डोडा पोस्त की सप्लाई कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *