गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजे देशभक्ति के तराने:भीलवाड़ा के टाउन हॉल में स्कूली स्टूडेंट्स ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों में देशभक्ति का संचार

भीलवाड़ा में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया |कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीएम श्रीमति प्रतिभा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों की विशेष अभिरुचि सराहनीय है। गणतंत्र दिवस मन में देश प्रेम की भावना को प्रबल करता है उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा जिले के बच्चे अपनी प्रतिभाओं को और उभारकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के मन में देश प्रेम की भावना को और प्रबल करता है। उन्होंने छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य के और दृढ़ता पूर्वक अग्रसर होने हेतु शुभकामनाएं दीं। देशभक्ति का हुआ संचार सांस्कृतिक कार्यक्रम के ओर देशभक्ति गीतों के माध्यम से विभिन्न विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया। कार्यक्रम में आए जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों के प्रस्तुति से दर्शकों के मन को खूब सराहा। इन स्कूलों को रही भागीदारी कार्यक्रम में न्यू लक सेन्ट्रल स्कूल, भीलवाड़ा , एनवायएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आजादनगर, भीलवाड़ा, महिला आश्रम उमावि, भीलवाड़ा , मेसूर इंटरनेशनल स्कूल, बापूनगर, भीलवाड़ा, डीपीएस पलड़ी, भीलवाड़ा , राबाउमावि, गुलगण्डी, संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, भीलवाड़ा , सेईुमाराबउमावि, भीलवाड़ा , माउण्ट लिट्रा जी स्कूल भीलवाड़ा, सोफिया गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भीलवाड़ा, मगांरावि, पुलिस लाईन, भीलवाड़ा व अन्य टीमों ने भाग लिया | प्राइज ओर सर्टिफिकेट दिए कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों को प्राइज ओर सर्टिफिकेट दिया गया | इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं प्रतिभागी विद्यार्थीयो के अभिभावकगण उपस्थित रहे |

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *