मकान में सेक्स रैकेट,5 लड़कियां 3 लड़के पकड़ाए:संदिग्ध हालत में मिले, पुलिस को देखकर भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़ा, मोहल्लेवालों ने शिकायत की थी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट की शिकायत पर छापेमारी की। इस दौरान कमरे से 5 युवती और 3 युवक संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने युवक-युवतियों और मकान मालकिन को थाने लाया, जहां पूछताछ की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहती है। आरोप है कि मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्ले वालों से गाली-गलौज और उन्हें धमकती भी थी। इसके बाद शिकायत की गई थी। देखिए पहले ये 4 तस्वीर- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, सुरती पटेल के घर में लंबे समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मोहल्लेवालों ने कई बार विरोध किया। आरोप है कि मकान मालकिन बस्तीवासियों से गाली-गलौज करती और धमकी देती थी कि यह मेरा मकान है, मैं जो भी करूं। सुरती पटेल की धमकी और संदिग्ध गतिविधियों से मोहल्ले के लोग परेशान थे। उन्होंने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को दबिश दी। मकान के अंदर मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी को पकड़ा। मौके से आरोपियों की गिरफ्तारी वहीं पुलिस ने मौके से हरदी बाजार के रहने वाले ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार के रहने वाले राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और 4 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत अरेस्ट किया। वहीं, वार्ड नंबर- 36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे। कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने कहा कि लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें… कोरबा में देह व्यापार का भंडाफोड़: होटल और स्पा सेंटर में छापेमारी, सिक्किम-बंगाल और रायपुर की 6 महिलाएं पकड़ी गईं कोरबा में दूसरे प्रदेश की महिलाओं को बुलाकर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां दो स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिला सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार में संलिप्त पकड़ी गई महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की रहने वाली हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *