भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मिनी ट्रक ने 6 यात्रियों को रौंदा:तीन की मौत, तीन घायल; कैंपर को टक्कर मारकर 100 मीटर घसीटता ले गया

भारत माला एक्सप्रेस-वे पर मिनी ट्रक ने बोलेरो कैंपर को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन पैदल यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक, बोलेरो और यात्रियों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और बैरिकेड से टकराकर रुका। जसोल धाम पैदल यात्रा पर निकले थे
हादसा सिवाना थाना क्षेत्र के आसोतरा-मूठली गांव के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे हुआ। सभी मृतक और घायल जालोर जिले के बागोड़ा क्षेत्र के निवासी हैं, जो जसोल स्थित राणी भटियाणी माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। कैंपर को टक्कर मारते हुए यात्रियों को रौंदा
सिवाना डीएसपी देरावर सिंह ने बताया- कुल सात लोगों का एक समूह हाईवे के किनारे पैदल चल रहा था। उनके पीछे सामान से लदी एक बोलेरो कैंपर गाड़ी चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने पहले बोलेरो कैंपर को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक ने आगे चल रहे पैदल यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। घसीटता हुआ ले गया, तीन की मौत
टक्कर के बाद ट्रक बोलेरो और यात्रियों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और अंत में एक बैरिकेड से टकराकर रुका। हादसे में सिकाराम (35) पुत्र विशनाराम, जालाराम (34) पुत्र केवाराराम मेघवाल और महेशराम (30) पुत्र बाबरराम देवासी सभी निवासी बागोड़ा, जालोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में लीलाराम (32) निवासी बागोड़ा, किशनाराम (23) देवासी निवासी लोहारवा, धोरीमन्ना और निम्बगिरी (30) निवासी बागोड़ा शामिल हैं। इन्हें तत्काल बालोतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। एक्सप्रेस वे पर लगा जाम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, सिवाना डीएसपी देरावर सिंह और सिवाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर यातायात को नियंत्रित किया और शवों को एक्सप्रेस-वे एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *