तिलवारा थाना क्षेत्र के ग्राम ललपुर के पास निर्माणाधीन रिंग रोड फेज-2 के ब्रिज पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। करीब 60 फीट ऊंचे पिलर पर सेंट्रिंग का काम कर रहे तीन मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। कांक्रीट के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात साढ़े 8 बजे हुआ। । एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू नेबताया कि रिंग रोड फेज-2 प्रोजेक्ट के तहत ललपुर के पास नर्मदा नदी पर करीब 600 मीटर लंबे पुल का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य गुड़गांव की कंपनी एनकेसी द्वारा कराया जा रहा है। हादसे के वक्त पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के खामोर निवासी मुर्सलेम एसके (35) की मौत हो गई। पिलर पर मजदूर काम कर रहे थे, तभी एक तरफ वजन ज्यादा होने से बैलेंस बिगड़ा और स्ट्रक्चर गिर गया। बताया जा रहा है कि यहां सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी थे।


