अलवर में सूखी घास-फूस पर जमी बर्फ;VIDEO:न्यूनतम तापमान 3 डिग्री;बर्फीली हवाओं से कंपकंपी महसूस हो रही

अलवर जिले में तेज सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। तापमान एक बार फिर जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। खुले में पड़ी सूखी घास-फूस पर बर्फ जम गई है, वहीं पानी की नलियों पर भी बर्फ की परत दिखाई दी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पारा जमाव बिंदु की ओर बढ़ गया है। मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… हालांकि दिन में सूरज निकलने से कुछ राहत जरूर मिलती है, लेकिन शीतलहर के कारण कंपकंपी बनी हुई है। जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिला, जबकि कई इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और तेज पड़ने की संभावना है। फिलहाल फसलों में हरियाली बनी हुई है, लेकिन सरसों की फसल पर जमी बर्फ से दानों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तेज सर्दी के बीच सोमवार सुबह स्कूली बच्चे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के साथ स्कूल जाते नजर आए। गौरतलब है कि दो दिन पहले शुक्रवार को हुई बारिश के बाद से जिले में ठिठुरन और बढ़ गई है। बर्फीली हवाओं के चलते दिन में भी सर्दी का असर बना रहता है, जबकि शाम होते ही ठंड और ज्यादा तेज महसूस होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *