गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक, हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउंड गुना में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह 8:55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। 9 बजे ध्वजारोहण होगा और सलामी ली जाएगी। 9:05 मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। 9:10 बजे से मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि करेंगे। इसके बाद सुबह 9:40 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर और 9:50 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। 10:10 बजे विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होगा। 10:40 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 11:10 बजे से पुरस्कार वितरण किया जायेगा। तिरंगे की रोशनी में सजे दफ्तर
गणतंत्र दिवस को लेकर शासकीय कार्यालयों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। तिरंगे की रोशनी में दफ्तरों पर सज्जा की गई। कलेक्टर कार्यालय पर आकर्षक लाइटिंग की गई। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ध्वजारोहण करेंगे।


