धनबाद में इनोवा कार और बाइक की टक्कर:युवती की मौत, घायल युवक जालान अस्पताल में भर्ती; परिवार ने की मुआवजे की मांग

धनबाद के 8 लेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। सरायढेला थाना क्षेत्र में लेमन चिल्ली के पास इनोवा कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार पूनम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी प्रेम रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों सुगियाडीह कार्मिक नगर से जमीन देखने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तोपचांची के पास से कार को जब्त कर लिया। घायल प्रेम रजक का जालान अस्पताल में इलाज चल रहा है। घर की इकलौता कमाऊ सदस्य थी पूनम मृतका की बहन रूबी देवी ने बताया कि पूनम अपने बूढ़े माता-पिता की एकमात्र सहारा थी। वह प्राइवेट नौकरी करके अपने शारीरिक रूप से अक्षम पिता और बूढ़ी मां की देखभाल कर रही थी। उन्होंने बताया कि पूनम अपने नियोक्ता के कहने पर ही जमीन देखने गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतका के परिजनों और पड़ोसियों ने मुआवजे की मांग की है। जालान अस्पताल में मृतका के परिजन शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *