ओझा-गुनी का काम करने वाले की हत्या:लातेहार में 80 साल के बुजुर्ग की जंगल में हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मनिका थाना क्षेत्र के जान्हो गांव के छलकी टोला में रहने वाले 80 वर्षीय सीता भुईयां की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पास स्थित जंगल से बरामद हुआ। मृतक के बेटे विशोक राम ने बताया कि उनके पिता ओझा-गुनी का काम करते थे, जिसके कारण पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। शनिवार को वे रोज की तरह अपनी गाय-बकरियां चराने जंगल गए थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। गांव वालों के अनुसार, उन्हें आखिरी बार शाम 4 बजे तक जंगल में बकरियां चराते हुए देखा गया था। हत्यारों को पकड़ने में जुटी पुलिस जब शव मिला, तो परिजन उन्हें घायल समझकर मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के अनुसार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। विशोक राम का आरोप है कि कुछ लोग उनके पिता को ओझा मानते थे और भूत-प्रेत के चक्कर में पहले भी उनके साथ झगड़े हो चुके थे, जिनके संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *