लुधियाना में खिलौनों की दुकान में लगी आग:फोन करने के 20 मिनट बाद बंद हुई बिजली सप्लाई, लाखों का माल जलकर नष्ट

लुधियाना में न्यू सुंदर नगर 33 फुटा रोड पर एक खिलौनों की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकानदार के मुताबिक, उसकी दुकान के बिल्कुल नजदीक बिजली की तारें गुजरती है। उसे शक है कि तारों से स्पार्किंग होने के कारण दुकान में आग लगी है। आग लगने का अभी असल कारण पता नहीं चल सका। आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। दुकानदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि जब दुकान को आग लगी तो रात 2 बजे किसी राहगीर ने फोन करके उसे घटना की सूचना दी। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचे और शटर उठाया तो हर तरफ आग नजर आ रही थी। दुकान के बाहर जो बिजली की तारें है उन्हीं में शार्ट सर्किट हुआ है। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पावरकाम कर्मचारियों से कहा भी कि दुकान में आग लगी है बिजली सप्लाई बंद करे, लेकिन पावरकाम कर्मचारी ने 15- 20 मिनट बाद बिजली सप्लाई बंद की, तब तक आग हर तरफ फैल चुकी थी। 4 से 5 गाड़ियां पानी की आग बुझाने में लगी आग इतनी भयानक थी कि आस-पास की दुकानों में भी फैलने का डर बन गया था। करीब 4 से 5 गाड़ियां पानी की आग बुझाने में लग गई। बिजली की तारों से लोग परेशान है। तारों के जंजाल हर तरफ बिछे है जिस कारण आए दिन शार्ट सर्किट होते रहते हैं। दुकानदारी दोबारा से सेट करने में करीब 6 महीने अब लग जाएंगे। सरकार से मांग है कि जो दुकान का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *