ग्लोबल राजमेडिकॉन कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए डॉक्टर:रिसर्च और जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर दी जानकारी

टोंक के राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में रविवार को ग्लोबल राजमेडिकॉन कॉन्फ्रेंस 2026 आयोजित की गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मार्गदर्शन में हुए इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए डॉक्टरों और शिक्षाविदों ने हेल्थ, रिसर्च और जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए और अपने रिसर्च प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय स्तर का मेडिकल सम्मेलन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टोंक में आयोजित ग्लोबल राजमेडिकॉन कॉन्फ्रेंस 2026 का मार्गदर्शन कॉलेज के प्राचार्य और नियंत्रक डॉ लोकेन्द्र शर्मा ने किया। सम्मेलन में देशभर से पहुंचे चिकित्सकों और शिक्षाविदों ने मेडिकल साइंस से जुड़े वर्तमान मुद्दों और नई खोजों पर चर्चा की। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी सम्मेलन के मुख्य अतिथि विज्ञान भारती के सेक्रेटरी मेघेन्द्र शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ रवि शर्मा, एडिशनल डायरेक्टर डॉ ओपी शर्मा, सीएमएचओ टोंक डॉ शैलेन्द्र चौधरी, डॉ संजय सिंघल और डॉ निधि शामिल हुए। रिसर्च पेपर और पोस्टर प्रेजेंटेशन कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न राज्यों से आए डॉक्टरों और प्रोफेसरों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन और पोस्टर प्रेजेंटेशन दिए। प्रस्तुतियों में चिकित्सा विज्ञान की नई रिसर्च, अनुसंधान और जनस्वास्थ्य से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। स्टूडेंट्स और युवा डॉक्टरों के लिए मंच प्राचार्य डॉ लोकेन्द्र शर्मा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक सम्मेलन स्टूडेंट्स और युवा डॉक्टरों को रिसर्च, अकादमिक डेवलपमेंट और इनोवेशन से जोड़ने का मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं। एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने संभाला समन्वय इस सम्मेलन का आयोजन और समन्वय एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने किया। स्टूडेंट्स ईशिता चौधरी, अक्षय चतुर्वेदी, पवन मीणा, मधुसूदन, खुशवीर, नव्या खत्री और ज्योतिका कंवर ने सम्मेलन और इससे जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। सम्मेलन के दौरान मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी और स्टाफ मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में शैक्षणिक माहौल बना रहा और मेडिकल एजुकेशन व रिसर्च से जुड़े विषयों पर केंद्रित चर्चाएं हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *