दौसा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजेश पायलट स्टेडियम में मनाया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह का निर्धारित शेड्यूल समारोह में 9.35 बजे एडीएम द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन, 9.55 बजे शहीद वीरांगनाओं का सम्मान एवं 10 बजे व्यायाम प्रदर्शन, 10.15 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 10.25 बजे प्रशस्ति-पत्र वितरण, 10.35 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11.15 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं सुबह 11.25 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सभी ऑफिसों पर 8 बजे ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्टर निवास पर सुबह 8 बजे, कलक्ट्रेट ऑफिस भवन पर 8.30 बजे कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी प्रकार एसपी ऑफिस पर एसपी सागर राणा ने ध्वजारोहण किया। शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों ने झंडारो का राष्ट्रीय पर्व मनाया।


