सिवनी में वाहन ने महिला को मारी टक्कर:गंभीर हालत में जबलपुर रेफर; ईश्वरपुर ग्राम के पास हादसा, चालक फरार

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ईश्वरपुर ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह घटना रात के समय हुई जब सुखिया बाई तेकाम (पति हजारी लाल तेकाम) अपने घर के पास सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। हादसे में सुखिया बाई तेकाम के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लापरवाही से होती है घटनाएं इस संबंध में घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया ने बताया कि घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *