राज्यमंत्री मंजू बाघमार करेंगी ध्वजरोहण:59 अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 30 लोगों का होगा सम्मान

नागौर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री मंजू बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी और सुबह 9:30 बजे झंडारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगी। ध्वजारोहण के तत्काल बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके पश्चात मार्चपास्ट का आयोजन होगा। इस मार्चपास्ट में नागौर पुलिस, आरएसी और एनसीसी की टुकड़ियों के साथ-साथ स्थानीय सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी कदमताल करते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। ​राज्यपाल का संदेश और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मार्चपास्ट के समापन पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित उपस्थित जनसमूह के समक्ष महामहिम राज्यपाल का संदेश पढ़ेंगे। इसके बाद कार्यक्रम में शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में विशेष आकर्षण के रूप में एलके सिंघानिया स्कूल गोटन के विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड की मधुर स्वर लहरियां बिखेरी जाएंगी। कार्यक्रम की कड़ी में आगे लेजियम प्रदर्शन और योगासन के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, जिसके बाद मुख्य अतिथि मंजू बाघमार का संबोधन होगा। इसी क्रम में शारदा बाल निकेतन के छात्रों द्वारा घोष प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *