दादाजीधाम मंदिर भोपाल में गीता जयंती पर सामूहिक गीता पाठ:भक्तों ने मां गीता की पूजा कर भगवत गीता एवं गुरुगीता की आरती की

रायसेन रोड पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर भोपाल में बुधवार को गीता जयंती के अवसर पर दादाजी गुरुदेव के भक्तों ने मां गीता की पूजा-अर्चना कर भगवत गीता एवं गुरुगीता की आरती की। ट्रस्टी मनोज मोहन नामदेव ने दादाजी के जीवन के प्रसंग एवं प्रेरणादायी संस्मरण सुनाए। बता दें कि धाम में माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को गुरुगीता पाठ किया जाता है। दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि 13 दिसंबर को धूनी वाले दादाजी (सांईखेड़ा वाले) की पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे अभिषेक, पूजन, हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। गीता जयंती पर हुए आयोजन में धनंजय बोरकर, मनोज मोहन नामदेव,आरडी धुर्वे एवं अम्बिका आश्रम बालीपुर के सदगुरु श्री गजानन महाराज के परम भक्तों (भोपाल निवासी) राजेंद्र पराशर, विजय कुमार, रामसिंह राजपूत, राम कुमार शर्मा, विश्वनाथ दशोरे, अशोक बिन, गोविंद सिंह चौहान, डॉ हेमंत, राधे श्याम हंसवाल, कैलाश नारायण, महेश किशोरे, सुरेश सोनपुरे ने श्री शंकर पार्वती संवाद, श्री गुरु गीता का भावपूर्ण पाठ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *