गणतंत्र दिवस पर मंत्री ने वीरांगना के छुए पैर:बीजेपी और कांग्रेस ने आमने-सामने फहराया तिरंगा; जूली बोले-सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहे

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जयपुर के SMS स्टेडियम में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ध्वजारोहण किया। राज्यपाल ने परेड की सलामी भी ली। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। दौसा में जिला स्तरीय समारोह में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वीरांगनाओं का सम्मान कर पैर छुए। जयपुर में बड़ी चौपड़ पर बीजेपी की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा ने तिरंगा फहराया। वहीं बड़ी चौपड़ पर दक्षिण दिशा में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया। बीजेपी पर तंज कसते हुए जूली ने कहा- जो लोग संविधान की वजह से सत्ता में आए हैं, वही आज संविधान को कमजोर करने की बात कर रहे हैं। देखिए, गणतंत्र दिवस की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *