गृह राज्यमंत्री ने एकता और भाईचारे का दिया संदेश:डीग में किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

डीग में किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।
बेढम ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम प्रदर्शन किया। इस दौरान गृह राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि हमें हमेशा मिलकर रहना चाहिए क्योंकि एकता में ही शक्ति होती है। इस अवसर पर डीग कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, जिला कलेक्टर उत्सव कौशल, एसपी ओमप्रकाश मीणा, एडीएम राजकुमार कस्बा, तहसीलदार जुगिता मीणा, डीग कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, सदर थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *