ब्यावर में 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को अंबेडकर भवन में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने की।
इस सांस्कृतिक संध्या में ब्यावर शहर के स्थानीय विद्यालयों सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने कठपुतली नृत्य, सेंटर एकेडमी अजमेर रोड ब्यावर द्वारा वंदे मातरम्, भंवरलाल गोठी विद्यालय द्वारा जयतु भारत और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा मोहल्ला द्वारा ‘मां से है माटी, मां से है माया’ शामिल था। देशभक्ति गीतों से बांधा समां
इसके अलावा राजकीय सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा रोड एवं आदर्श विद्या मंदिर ने ‘डिफरेंट कलर ऑफ इंडिया’, कंचन देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने ‘मेरे देश की धरती’, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुरिया दोयम ने ‘झांसी की रानी’, बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय ने ‘चक दे चक दे इंडिया’ तथा संजय इंक्लूसिव स्कूल ब्यावर ने ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की प्रभारी एवं संयोजक पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड ब्यावर की प्रधानाचार्य विमला चौहान ने यह जानकारी दी।
इसी दौरान एडीएम ब्रह्मा लाल जाट, एसडीएम दिव्यांश सिंह, एसपी रतन सिंह, एएसपी भूपेंद्र शर्मा, डीईओ अनिल शर्मा, सीबीईओ जवाजा कविता मौर्य, आयुक्त नगर परिषद ब्यावर और वृत्त अधिकारी राजेश कसाना सहित कई अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।


