इंदौर में आज गणतंत्र दिवस समारोह:उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया ध्वजारोहण

इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आज नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में परेड के साथ राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई करेंगे, जबकि उनका अनुकरण टीयूआईसी सूबेदार राजू सांवले करेंगे। परेड में आरएपीटीसी, विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियां, जिला पुलिस (पुरुष-महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, एसपीसी और सृजन दल सहित कई प्लाटून शामिल होंगे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इससे पहले, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, आरके सिंह, अपर कलेक्टर पवार नवजीवन विजय, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट का अभ्यास किया, वहीं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रिहर्सल हुआ। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में हाई अलर्ट, मॉल-होटल में सघन तलाशी
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर इंदौर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और डॉग स्क्वॉड ने क्षेत्रीय थाना स्टाफ के साथ शहर के प्रमुख मॉल, होटल और लॉज में सघन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने सेंट्रल मॉल सहित अन्य व्यवसायिक परिसरों में दुकानों, पार्किंग और खड़े वाहनों की बारीकी से जांच की। इस दौरान डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास और एसीपी तुषार सिंह मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों पर इसी तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *