सीहोर में कलेक्टर बालागुरू के ने फहराया तिरंगा:जिले में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को किया सम्मानित, हर्ष फायर भी हुआ

सीहोर जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरू के. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के आगमन से हुई। इसके बाद कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर कलेक्टर ने आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े और परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के साथ मार्च पास्ट हुआ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद बधाई संदेश का वाचन हुआ। हर्ष फायर के बाद परेड दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने परेड में शामिल प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में बैंड दल की प्रस्तुति और अलग-अलग विभागों की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *