छतरपुर में कलेक्टर ने फहराया तिरंगा:पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड दल ने किया हर्ष फायर, विभागों की झांकियां निकली

छतरपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सोमवार 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और संयुक्त परेड की सलामी ली गई। परेड करने वाली टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया परेड दलों ने मार्च पास्ट किया और हर्ष फायर की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े और परेड कमांडरों से परिचय लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गईं। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल माध्यमिक शाला नारायणपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया। गणतंत्र दिवस के पहले 25 जनवरी की शाम को छतरपुर शहर के ऑडिटोरियम में ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। सांस्कृतिक संध्या में लोक गीत, भक्ति गीत और आजादी के तराने प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। देखें तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *