नर्मदापुरम में राज्यमंत्री ने फहराया तिरंगा:आसमान में छोड़े गुब्बारे, पीटी परेड का प्रदर्शन

देश के 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को मनाया गया। नर्मदापुरम में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर हुआ है। राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। फिर राज्यमंत्री ने जिप्सी से परेड का निरीक्षण किया। प्रदेश के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन राज्यमंत्री पटेल ने किया। इसके बाद आसमान में गुब्बारे छोड़े गए। फिर राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। पुलिस बैंड पर परेड के बाद पीटी होगी। सरकारी और प्राइवेट स्कूल के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने पीटी की। देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद झांकियां का कारवां निकलेगा। कृषि, उद्यानिकी, उद्योग, जिला पंचायत, नगर पालिका, जेल, जनजातीय कार्य विभाग समेत अन्य विभागों ने झांकियां बनाई है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा। कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, कमिश्नर केजी तिवारी, आईजी मिथिलेश मिश्रा, डीआईजी प्रशांत खरे, एसपी साईं कृष्णा थोटा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, समेत तमाम अधिकारी मौजूद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *