मोटरसाइकिल से गिरकर घायल, हो रहा इलाज

गढ़वा | डंडई थाना क्षेत्र के महुडंड गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र 16 वर्षीय अमित कुमार सिंह मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अमित कुमार सिंह अपनी मोटरसाइकिल से गांव में किसी से मिलने के लिए जा रहा था। इस दौरान पैदल ही सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में अमित मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *