चारपाई पर मरीजों का इलाज, पेड़ों पर लगाई ड्रिप:शादी समारोह में मटर-पनीर खाकर 60 लोग बीमार हुए; गांव में पहुंच मेडिकल टीम

भरतपुर में शादी समारोह में आलू-गोभी और मटर-पनीर की सब्जी खाकर 60 लोग बीमार हो गए। सूचना पर गांव में पहुंची मेडिकल टीमों ने चारपाई पर मरीजों को लेटा दिया और पेड़ों पर ड्रिप की बोतलें टांग दी। घटना नदबई के गाजीपुर गांव में रविवार सुबह हुई। 17 मरीजों को नदबई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नदबई के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. राहुल कौशिक ने बताया- हमें रविवार दोपहर को सूचना मिली किगांव में कुछ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। हॉस्पिटल से 10 सदस्यीय मेडिकल टीम को दोपहर 3 बजे गांव भेजा गया। वहां करीब 60 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार मिले। 17 लोगों की स्थिति गंभीर थी। उन्हें एंबुलेंस से नदबई अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। बाकी लोगों का इलाज गांव में ही चारपाई पर कर रहे हैं। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। रात से उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत
गाजीपुर गांव निवासी सुरेश के बेटे की रविवार को शादी है। शादी से पूर्व शनिवार को खाने का कार्यक्रम किया था। इसमें गांव के लोग शामिल हुए थे। शाम को समारोह में लोगों ने खाना खाया। खाने में लड्डू, पूरी, आलू-गोभी और मटर पनीर की सब्जी थी। खाना खाने के बाद रात में कुछ लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। रविवार को कई लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई तो नदबई के सरकारी अस्पताल में सूचना दी गई। ग्रामीण रतनलाल ने बताया मेरा नाती खाना खाने गया था। उसे उल्टी-दस्त होने लगे। अब इलाज चल रहा है। इन लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती
अस्पताल प्रशासन के अनुसार फूड पॉइजनिंग से माया (58) पत्नी लखन सिंह, रामा (32) पत्नी सुमेर सिंह, लोंगश्री (75) पत्नी गुरुचरण, गेंदी (70) पत्नी अर्जुन, सुगड़ (60) पुत्र हरिओम, गजेंद्र (11) पुत्र विष्णु, रविंद्र (28) पुत्र लखन , सत्येंद्र (7) पुत्र सुमेर सिंह, अन्नू (9) पुत्री सुमेर, रोहित (10) पुत्र अशोक, इंद्रजीत (13) पुत्र अशोक, गुंजन(13) पुत्री समय सिंह, मोहिनी (11) पुत्री सत्यवीर, अंगूरी (68), बृजेश (22), सुमित्रा(40), माया (50) को नदबई के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *