57.98 प्रतिशत ने RAS अफसर बनने के लिए दी परीक्षा:दिन भर रही टोंक शहर में चहल-पहल, रोडवेज बस स्टैंड पर लगी कतारें

जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर को RAS प्री परीक्षा शांति और पारदर्शिता पूर्वक हुई। इसमें 57.98 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने RAS अफसर बनने के लिए भाग्य आजमाया । यह परीक्षा 28 परीक्षा केंद्रों पर हुई। ADM रामरतन सौंकरिया ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 रविवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। इसमें परीक्षार्थियों एक घंटे पहले प्रवेश दे दिया गया था। परीक्षा के लिए टोंक जिले में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में जिले में कुल 11 हजार 153 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन था। इसमें से छह हजार 466 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं चार हजार 687 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले में 57.98 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा पूरी तरह से बिना किसी व्यवधान के हुई। परीक्षा के लिए पुलिस का पर्याप्त जाप्ता रहा। वहीं वीडियोग्राफ़ी भी कराई गई। बस स्टैंड पर शाम तक लगी रही भीड़ दोपहर 3 बजे RAS प्री परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों की परीक्षा सेंटरों से लेकर बाजार, बस स्टैंड आदि स्थानों पर भारी भीड़ रही। शाम 6 बजे तक एक दर्जन अतिरिक्त रोडवेज बसे लगाकर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *