तापमान में बढ़ोतरी, सर्दी से राहत:फिर एक नए पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी बढ़ सकती है, फिलहाल राहत मिली

बीकानेर में सर्दी से एक बार राहत मिल गई है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से दिखाई दिया तो सर्दी की वापसी भी हो सकती है। ये भी उम्मीद है कि अब घूमकर आई सर्दी इतना पारा नहीं गिरा सकेगी, जितना पिछले दिनों में गिरा। फिलहाल बीकानेर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से आगे निकल गया है। मौसम विभाग ने जल्द ही नए पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद जताई है। हालांकि अब तक ये तय नहीं है कि इसका असर पश्चिमी राजस्थान पर पड़ेगा या फिर पूर्वी राजस्थान पर। फिलहाल दो दिन से बीकानेर में कोहरा नहीं है, जिससे स्थानीय बाशिन्दों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार व शुक्रवार को घने कोहरे के बाद शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहा है। अब सोमवार को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद की जा रही है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल दोनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। पिछले दिनों जिला कलेक्टर के आदेश से दस बजे शुरू होने वाले स्कूल फिर से सुबह साढ़े सात बजे के हाे गए। इसके बाद फिर कोहरा पड़ने से स्टूडेंट्स परेशान हुए। अब मौसम साफ है और कोहरा नहीं है। ऐसे मेंं स्कूलों के समय में परिवर्तन अब नहीं होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *