अबोहर में बिजली मिस्त्री ने घर-पड़ोस से सामान चुराया:कबाड़ी की दुकान पर रंगेहाथ पकड़ा; काम करने के लिए बुलाया था

फाजिल्का जिले के अबोहर के प्रेम नगर में एक बिजली मिस्त्री को घर और पड़ोसियों की छतों से सामान चुराकर कबाड़ी की दुकान पर बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को शिकायत दी है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीतल की टोटियां और तार चुराई पुलिस को दिए बयान में रजत पुत्र जगदीश कुमार ने बताया कि वह अपना घर बनवा रहे हैं। उन्होंने अपने मोहल्ले के राज कुमार नामक बिजली मिस्त्री को घर में बिजली का काम करने के लिए बुलाया था। रजत के अनुसार, राज कुमार कल उनके घर की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसने छत पर रखी पीतल की 9 टोटियां, बिजली की तारें और ‘दान पार’ चुरा ली। कबाड़ी की दुकान पर बेच रहा था इतना ही नहीं, राज कुमार ने पड़ोसी जहान हुसैन की छत से कूलर, कुर्सियां और अन्य घरेलू सामान भी चुराया। इसके अलावा, पड़ोसी जोत कुमार की छत से चारपाई, गैस चूल्हा और अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। चुराए गए सामान को राज कुमार धीरे-धीरे जोहड़ी मंदिर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर बेच रहा था। मोहल्लेवासियों ने उसे कबाड़ी की दुकान पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। रजत और अन्य मोहल्लेवासियों ने बताया कि राज कुमार चोरी करने का आदी है और उन्होंने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा चुराया गया सामान बरामद करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *