खैरागढ़ में चुनाव अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग:अध्यक्ष और पार्षद के लिए अलग-अलग रंग के बैलेट, EVM की कार्यप्रणाली बताई गई

खैरागढ़ जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मास्टर ट्रेनर्स ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और चुनाव अधिकारियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस बार के चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग और पार्षद पद के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र चिन्ह का उपयोग किया जाएगा। EVM की कार्यप्रणाली बताई गई बैलेट यूनिट में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम ऊपर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम नीचे अंकित होंगे। दोनों पदों के लिए NOTA का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के लिए विशेष इंतजाम मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदाता को कंट्रोल यूनिट के सक्रिय होने पर एक अध्यक्ष और एक पार्षद के लिए अलग-अलग वोट डालना होगा। सफल मतदान की पुष्टि के लिए मशीन से लंबी बीप की आवाज आएगी। मास्टर ट्रेनर्स की शंका का समाधान प्रशिक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई शंकाओं का मास्टर ट्रेनर्स ने समाधान किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे, जिससे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके। खैरागढ़ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 की स्थिति
1. नगर पंचायत छुईखदान 2. नगर पंचायत गंडई पंचायत चुनावों हेतु नामांकन की स्थिति (01 फरवरी 2025 तक) 1. जिला पंचायत सदस्य 2. जनपद पंचायत सदस्य 3. जनपद पंचायत खंड खैरागढ़ 4. जनपद पंचायत खंड छुईखदान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *