बलौदाबाजार में कांग्रेस ने किया चुनाव प्रचार:PCC चीफ दीपक बैज बोले- एक साल का हिसाब दे बीजेपी, हम 5 साल का देंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बलौदाबाजार में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान बैज ने कहा कि बीजेपी नेताओं में हार का डर साफ दिख रहा है और वे जनता को भ्रमित कर रहे हैं। दीपक बैज ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वह एक साल के कार्यकाल का हिसाब दे, जबकि कांग्रेस अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा देने को तैयार है। जनता को धोखा देने का आरोप दीपक बैज ने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास जनता को दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और वह फिर से जनता को धोखा देने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को बहुमत से जिताने की अपील बलौदा बाजार में कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल और पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए बैज ने जनता से कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत से जिताने की अपील की। जनता को दिया आश्वासन बैज ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी और शहर में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएगी। समस्याओं के समाधान का वादा वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान का वादा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *