अपहरण कर शादी कराने वाले दो गिरफ्तार:सिंगरौली की लड़की को ले गए सीधी, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी

सिंगरौली जिले की चितरंगी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों एक लड़की का अपहरण कर ले गए थे। एक आरोपी ने उसके साथ जबरन शादी की। चितरंगी थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि पराई गांव की की रहने लड़की ने 29 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि 14 अक्टूबर को बड़े पिता के घर करथुआ से पैदल पराई अपने घर आधार कार्ड लेकर आ रही थी। रास्ते में लवकुश द्विवेदी और अभिषेक दुबे मिले। उन्हाेंने जबरन कार में बैठा लिया। यहां से सीधी लेकर चले गए। यहां कचहरी परिसर में शादी के कुछ कागज बनवाए। जबरदस्ती शादी कर ली। इसके बाद मंदिर भी ले गए। मांग में सिंदूर भर दिया, तो मैं रोने लगी। लवकुश और अभिषेक में जान से मारने की धमकी दी। किसी को यह बात नहीं बताने के लिए बोला। जैसे-तैसे घर पहुंची, तो घर वालों को पूरी बात बताई। शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी, जिन्हें बुधवार को सीधी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *