कोटा में लौट के फिर सर्दी आई:धूप निकलने के बाद भी गलन बरकरार, मौसम विभाग का आंधी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत से चल रही बर्फ़ीली हवाओं से कोटा में गलन बढ़ गई है। बीते 48 घंटे में कोटा का अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरा है। तापमान में बदलाव होने से सर्दी फिर लौट कर आई है। आसमान साफ रहने व धूप निकलने के बाद भी सर्द हवा से गलन बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। कोटा में सोमवार को हल्की बादल छाए ओर धूप निकली। लेकिन ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को कोटा में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 48 घंटे में अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरा, जबकि न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की गिरावट हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्द हुआ। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम में बदलाव से दिन व रात के तापमान में 8 डिग्री का अंतर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *