मंडी में जेसीबी ऑपरेटर की नदी में डूबकर मौत:पुल पर पैर फिसलने से गिरा, घर जा रहा था; परिजनों को तैरता मिला शव

हिमाचल प्रदेश के मंडी और कांगड़ा जिले की सीमा पर स्थित लडभड़ोल क्षेत्र में भ्रां पुल के पास बिनवा नदी में जेसीबी ऑपरेटर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लडभड़ोल के भराडपट्ट निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना शनिवार की रात की है, जब विजय कुमार काम से घर लौट रहा था। रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह उनको विजय का शव नदी में तैरता हुआ मिला। मृतक के भाई लक्की ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस चौकी के प्रभारी कर्म चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता अर्जुन सिंह और भाई के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस डीएसपी पालमपुर लोकिन्दर नेगी के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *