हनुमानगढ़ में कलेक्टर ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित:राजीव गांधी स्टेडियम में किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की ली सलामी

हनुमानगढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल, एसपी हरिशंकर सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।
समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं​​ और संस्थाओं का सम्मान हुआ। 43 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ सम्मान खेल प्रतिभाओं को भी नवाजा
विद्यार्थी व खेल प्रतिभाओं में जतिन कुमार, निकिता गोदारा, योगेश चौधरी, युवराज सिंह, युक्ति, अभिजोत, अभिमन्यु विश्नोई, भुवन सिह्यग, निशा, हरमन सिंह, मणिका विश्नोई, जन्नत, योगिता, खुशदीप कौर, नोजल, साक्षी, दानिश भांभू, निशा, गुरमेल सिंह सहित अन्य विद्यार्थी व खिलाड़ी शामिल रहे। संस्थाओं, किसान, समाजसेवियों का हुआ सम्मान श्रेष्ठ गोशालाओं को भी मिला इनाम
इसके अलावा श्रेष्ठ गोशालाओं को भी पुरस्कृत किया गया। श्री कृष्ण गोशाला समिति, मलवानी नोहर (प्रथम), गोशाला समिति, हनुमानगढ़ टाउन (द्वितीय) को पुरस्कृत किया गया। इन गोशालाओं को ₹5000 नकद, प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 के विजेता के तौर पर महेश स्कूल सालीवाला, मोहम्मद कैफ स्कूल 7-8 डीएलपी, भावना स्कूल सालीवाला व नवरत्न स्कूल अपाला स्कूल नोहर को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *