सीकर के लोगों को तेज सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। सीकर में आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान – 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को न्यूनतम तापमान – 2.4 डिग्री रहा था। भले ही आज न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन दोपहर बाद तक लोगों को ठिठुरन हो रही है। अब सीकर में कल बारिश होने के आसार हैं। सीकर में कल बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल बारिश होने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं भी चलेगी। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि प्रदेश के मौसम में 26 से 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। 48 घंटे तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। कोल्ड वेव से लोगों को 27 जनवरी के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल,पढ़िए यह खबर राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी:तीन शहरों का पारा माइनस में पहुंचा, जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में बर्फ जमी उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजस्थान में गलन बढ़ गई है। तीन शहरों में पारा माइनस में चला गया।जयपुर, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में तापमान गिरने से बर्फ जम गई। एक जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।(पूरी खबर पढ़ें)


